36.5 C
Raebareli
Sunday, May 17, 2026

ईद के त्योहार के देखते हुए परशदेपुर चौकी पर हुई पीस कमेटी की मीटिंग

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। परशदेपुर चौकी परिसर में रविवार को डीह थानाप्रभारी के अध्यक्ष्ता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एस ओ डीह अनिल कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले अलविदा जुमा और ईद पर शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा।आगे उन्होंने अपने मातहतों से कहा कि अलविदा और ईद के दिन जानवर छुट्टा न घूमने पाएं।सभी पशुपालको को नोटिस दे कर उनको बता दिया जाय कि सभी जानवर बाड़े में बंद रहेंगे।सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाए एक दूसरे से भाईचारा कायम करें और त्योहार मनाएं।चौकी प्रभारी नारायण कुशवाहा ने कहा कि अराजक तत्वो पर पुलिस की विशेष नज़र रहेगी और कोई भी अराजकता फैलाता मिल जायेगा तो कानून के हिसाब से कड़ी सजा दी जायेगी।नगर अध्यक्ष विनोद कौशल ने कहा कि त्योहार के समय साफ सफाई और लाइट व्ववस्था पर विशेष तौर पर इंतेज़ाम कई जाएंगे। मौलाना मोहम्मद ज़ैद ने बताया की परशदेपुर में 18 मस्जिदे हैं जिसमे से 14 मस्जिदों में अलविदा की नमाज़ अदा की जायेगी और ईद की नमाज़ सबसे पहले जामा मस्जिद में 8 बजे ,नुरानी मस्जिद में 8.30 बजे, ईदगाह में 9 बजे अदा की जायगी और मुस्तफा मस्जिद(शिया) में 10 बजे अदा की जायेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद कुमार कौशल,जमाल अख्तर,सभासद शम्सी रिज़वी,दीपू सिंह,मोहम्मद इस्लाम,बबलू अंसारी ,ज़हीर नेता आदि लोग मौजूद रहे।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest