23.7 C
Raebareli
Wednesday, January 21, 2026

आग लगाकर वृद्धा ने की आत्महत्या

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। संदिग्ध परिस्थितियों में थाना  क्षेत्र के  सेहगो  पश्चिम गांव में सोमवार की सुबह एक वृद्ध महिला ने अपने घर में आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताते हैं कि पति की मौत के बाद उक्त महिला उनकी याद में परेशानी रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। सेहेगो पश्चिम गांव की रहने वाली कमला देवी (65) वर्ष पत्नी स्वर्गीय शिव शंकर चौधरी अपने दो बेटों नीरज तथा धीरज के साथ रहती थी। कमला देवी के  पति की लगभग 15 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद कमला देवी अपने बेटे नीरज व एक बेटी का विवाह कर दिया था। परंतु छोटे बेटे धीरज का अभी विवाह नहीं हुआ था। दोनों बेटे अपनी मां का काफी ख्याल रखते थे और उनकी पूरी सेवा भी करते थे। परंतु पति की मौत के बाद वह अक्सर उदास रहती थी। सोमवार की सुबह करीब चार बजे घर के पीछे बनी कच्ची कोठारी से लोगों ने धुआं उठता देखा जब कोठरी खोली गई तो उसमें कमला देवी मृत पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमला देवी के शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest