37.4 C
Raebareli
Thursday, May 14, 2026

अवैध कच्ची शराब के साथ पति पत्नी गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 40 लीटर अवैध शराब के साथ महिला सहित एक युवक को किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक शशि कला में हमराह पुलिस बल के साथ सिसेंडी में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम केसरी खेड़ा में दो लोग कच्ची शराब लेकर कहीं जाने की फिराक में है, यदि जल्दी किया जाए तो वह पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची, तो देखा दो प्लास्टिक की पिपिया हाथ में लिए हुए एक युवक व् एक महिला दिखाई पड़ी। पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में असफल रहे। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम भरत लाल रैदास पुत्र छबीले ग्राम केसरी खेड़ा मजरा सिसेंडी थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ बताया, महिला ने अपना नाम लक्ष्मी पत्नी भरत लाल बताया और यह भी बताया हम दोनों लोग पति पत्नी हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को उनके किए हुए अपराध से रूबरू कराते हुए उन्हें गिरफ्तार कर मोहनलालगंज कोतवाली लेकर आई आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest