40.5 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

अरे ये क्या जब ट्रैफिक को सँभालने पहुँच गए ये लोग, जिसने देखा वो पड़ गए सोच में

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। यातायात माह की शुरुआत होते ही स्कूल व कॉलेज में जाकर पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी दी जा रही है। शुक्रवार को यातायात माह के तहत टीएसआइ के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। एनसीसी छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। वहीं सी ओ सिटी व ट्रैफिक ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझाया और उन्हें यातायात नियमों के बारे में बारीकी से जानकारी दी।

शुक्रवार को शहर के सिविल लाइन चौराहे पर यातायात प्रभारी प्रशांत सिंह व सह प्रभारी शैलेश यादव के नेतृत्व एनसीसी कैडेट ने शहरी लोगों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। सुबह 9 बजे से ही छात्र-छात्राओं ने शहर की यातायात व्यवस्था संभाली। वहीं बाइक से बगैर हेलमेट लगाकर जा रहे लोगों हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाने से व्यक्ति की सुरक्षा होती है। छात्र-छात्राओं ने यातायात माह में लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराने की पहल की। सिविल लाइन चौराहे पर पहुंचे सी ओ सिटी व ट्रैफिक गोपी नाथ सोनी ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल कई लोगों की ¨जदगी बचाने का काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि वह लोग अपने अभिभावकों को बगैर हेलमेट के घर से बाहर न निकलने दें। यातायात नियमों का पालन करने वालों के साथ कभी भी कोई हादसा नहीं होता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सिविल लाइन चौराहे से गुजरने वाले लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest