38.4 C
Raebareli
Friday, May 15, 2026

अधिवक्ता व लेखपाल जब आ गए आमने सामने

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। मुवक्किल के काम में आना कानी करने को लेकर अधिवक्ता व लेखपाल आमने सामने आ गए । देखते ही देखते लेखपाल अधिवक्ता पर भारी पड़ गया । मामले की सूचना कोतवाली पुलिस तक पहुचते ही तहसील परिसर में पुलिस बल तैनात हो गयी । वही अधिवक्ता समुदाय में भी भारी आक्रोश देखने को मिला।

घटना मंगलवार शाम की है अधिवक्ता राधेश्याम ने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया की वह मुवक्किल के कार्य से लेखपाल ज्योना इंद्रेश मौर्य के पास गया था जिस पर प्रतिपक्षी आना कानी कर रुपए मांगने लगा व जातिसूचक गाली गलौज से कर मार पीट करने लगा , अचानक हुए हमले से पीड़ित गिर पड़ा । मामले में कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया की तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest