28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

हे भगवान हम किसानन पर रहम कर दियो

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। मौसम का मिजाज पिछले कई दिनों से पूरी तरह से बदला हुआ है। कभी धूप तो कभी बरसात हो रही है। इससे मौसम में ठंडक होने के साथ खेती को नुकसान पहुंचा है। अधिक बारिश के चलते धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है किसानों की धान की फसल पूरी तरह से गिर गई है पानी मेँ डूबी धान की फसल अब सड़ने की कगार पर है ऐसे मेँ किसान परेशान है। इस वर्ष किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन कई दिनो की बरसात की वजह से किसानों के अरमान पानी में बह गए। बीते कई दिनों से तेज बारिश और हवा के चलते धान की फसल पूरी तरह से गिर गई है। खेतों में बिछी हुई फसल पानी में डूब चुकी है। इससे धान की फसल के सड़ने के आसार बन गए हैं।

किसानों का कहना है कि फसल में लागत लगाने के बाद अब काटने का समय आया तो मौसम की मार की वजह से धान की फसल गिर गई। महराजगंज क्षेत्र में बारिश ने किसानों के चेहरे की रौनक गायब कर दी है। खेतों में पानी भरने से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। अब किसान अपनी व्यथा सुनाने के लिए अफसरों के पास पहुंच रहे हैं। छेत्र के रामकेश, राम हरी, मेवा, ब्रज मोहन, बलराम, छन्गा, दिनेश, राम प्रकाश, कलीम, विजय, राज कुमार सहित दर्जनों किसानों से बात की गई तो किसानों ने बताया कि बैंकों से कर्जा लेकर धान की फसल बोई थी। जो प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा अच्छी नजर आ रही थीं। लेकिन बारिश ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है।

अनुज मौर्य /अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest