14.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

हर तरफ जिंगल बेल की धूम, सेन्टा ने बांटे उपहार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। जिले के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों द्वारा क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। न्यू स्टैण्डर्ड बालिका विद्या मन्दिर में प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में क्रिसमस दिवस का कार्यक्रम बच्चों द्वारा बड़े भी भव्य तरीके से मनाया गया।

विद्यालय अध्यक्ष इन्द्रेश विक्रम सिंह, विद्यालय प्रबन्धक शशिकान्त शर्मा, संयुक्त प्रबन्धिका श्रीमती रश्मि शर्मा, प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह और प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती संध्या अग्रवाल आदि ने बच्चों के कार्यक्रम देखे। अध्यक्ष के साथ विद्यालय परिवार ने मिलकर केक काटा और बच्चों का मुंह मीठा किया। बच्चों ने बड़ी ही सुन्दर-सुन्दर प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चों को सेन्टा क्लाज के आने की प्रतीक्षा पूरे कार्यक्रम में बनी रही। इंद्रेश विक्रम सिंह ने कहा कि सेन्टाक्लाज एक ऐसे संत पुरूष का नाम है जो जरूरतमन्दों के काम आते थे। दूसरों का उपकार करना उनका स्वभाव था। हमें भी उनके जीवन से शिक्षा लेने की जरूरत है। सफल संचालन श्रीमती अमिता गांगुली एवं इरम सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के आरएन सिंह, नितिन सिंह, भावना श्रीवास्तव, प्रमांशु श्रीवास्तव, आरएस पाठक, सार्थक शुक्ला, अमिता द्विवेदी, प्रियंका त्रिपाठी, शिवांगी सिंह, अजंली, श्रीमती रंजना बाजपेई, गरिमा मिश्रा, दीपाजंलि सिंह, मोइन खान व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उधर श्री हेमकुण्ड पब्लिक स्कूल मुंशीगंज रायबरेली में क्रिसमस डे का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों ने ‘मैरी एक्समस हैप्पी क्रिसमस डे’ के बैनरों व गुब्बारों से स्कूल को सुन्दर ढंग से सजाया। विद्यालय प्रबन्धक, संयुक्त प्रबन्धिका एवं प्रधानाचार्य की उपस्थिति में बच्चों ने लार्ड जेसस क्राइस्ट की मां मैरी, विभिन्न परियों एवं सेन्टा क्लाज की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। सभी सेन्टा क्लाजों ने बच्चों को उपहार बांटे। विद्यालय प्रबन्धक पुष्पेन्द्र सिंह, अमनदीप कौर एवं प्रधानाचार्य अरूण चौधरी ने विद्यालय परिवार को क्रिसमस डे की बधाईयां दी और बताया कि मनुष्य को सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। हरचन्दपुर स्थित बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन किया गया। सभी बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सपना श्रीवास्ताव ने बच्चों को आज के दिन के महत्व को बताया। विशेष अकष्र्ण का केंद्र सेन्टा क्लाज रहा जिसने बच्चों को उपहार दिए। विशेष सलाहकार एडोवोकेट विकास श्रीवास्तव ने बच्चों को जीसस क्राइस्ट के जीवन के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए बताया की जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। उस समय के शासकों को जीसस का संदेश पसंद नहीं था। उन्होंने जीसस को सूली पर लटका कर मार डाला था। मान्यता है कि जीसस फिर से जी उठे थे। इस दिन अन्य धर्मों के लोग भी चर्च में मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना करते हैं। मौके पर आकाश श्रीवास्तव, मोनिका, रेखा, तसनीम, स्वेता, रेनू, सरोजनी, नीलम, समिया, सौ या, सजिया, सुभाषिनी, आनंद, प्रतिक आदि उपस्थित रहे। महराजगंज संवाददाता के अनुसार-न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में क्रिसमस का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सेंटा क्लाज ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का मनोरंजन करते हुए उन्हें टॉफिया और गिफ्ट प्रदान किए। प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने छात्र-छात्राओं को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी तथा अपने संबोधन में कहा कि भारतवर्ष में सभी धर्मों के त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस दिन जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर मैडम रजनी श्रीवास्तव, वकील अहमद, भूपेंद्र शुक्ला, मंजली अवस्थी, दीप्ति दीपा, असद, मोहित श्रीवास्तव आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest