22.5 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

हमारे संघर्षों के साथी हैं सलोन विधान सभा के लोग: मनोज पांडेय

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। ऊंचाहार विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डाॅ. मनोज कुमार पांडेय ने सलोन के सर्किट हाऊस विधान सभा क्षेत्र सलोन के नागरिकों प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, व्यापारियों और सभासदो के साथ बैठक की। श्री पाण्डेय के पहुंचने पर लोगों ने बड़े जोश से 51 किलो का हार पहनाकर उनका स्वागत किया। श्री पांडेय ने कहा कि सलोन विधान सभा के लोग उनके संघर्षो के साथी हैं। हर संकट में सलोन के लोगों ने उनका साथ देने का काम किया है। श्री पांडेय ने उपस्थित लोगांे को विष्वास दिलाते हुये कहा कि उनके हर मान-सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेगें। यह देष सभी जाति, धर्म व वर्ग के लोगों का है और सब बराबर के अधिकारी है। सबको साथ ले जाने वाला व्यक्ति ही देष का विकास करा सकता है। श्री पांडेय ने कहा बेरोजगारी एवं अशिक्षा एक बड़ी समस्या है। जिससे सबको मिलकर निपटना होगा। वरिष्ठ समाज सेवी सुधीर रस्तोगी ने कहा कि इस बैठक की विशेषता यह हैै कि आज यहां कोई दल के नहीं बल्कि सभी दल के लोग हैं यह श्री पांडेय के स्नेह एवं अपनत्व है। सभा को प्राथमिक षिक्षा संघ के अध्यक्ष पवन शुक्ला, व्यापार मण्डल के अंशु गुप्ता, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रधान आशू मिश्रा, सुमन शुक्ला, प्रधान शिव प्रसाद शुक्ला, सुखसागर मिश्रा, प्रधान मंसूर आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर ललित मिश्रा, सन्तोष शुक्ला, लाल तिवारी, अजय विश्वकर्मा, प्रधान बृजेश यादव, प्रधान गोपाल मौर्या, प्रधान महेश यादव, प्रधान अकरम, प्रधान दिनेश यादव, प्रधान शाहिद, बीडीसी सदस्य अनूप सिंह, इरफान भाई, विजय सिंह, अनुज सिंह, आशुतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, भोला शंकर शुक्ला, उमेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest