बछरावां (रायबरेली) । थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयाग राज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहरावा गाँव के निकट एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक देशराज उम्र 26 वर्ष हेल्पर हरिलाल ,समर पाल निवासी बाराबंकी विधायक राकेश सिंह के ईट भट्टे से ईट लादकर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। तभी जब ट्रैक्टर पहरावा गांव के पास पहुंचा तब ट्रैक्टर की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई।स्टियरिंग फ़ेल होने से ट्रैक्टर डिवाइडर फांदता हुआ दूसरी तरफ की सड़क पर पहुंच गया और ट्रॉली बीच डिवाइडर पर पलट गई। इस घटना में ईट आधी सड़क तक फैल गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बछरावां लाया गया।
अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह रिपोर्ट














