27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

स्टे के बावजूद दबंग जुताई कर बदल रहे विवादित भूमि की शक्ल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लालगंज (रायबरेली)। – लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रणगांव निवासिनी प्रार्थिनी मालती देवी ने आज थाना दिवस के मौके पर उपजिलाधिकारी लालगंज जीतलाल सैनी को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें आरोप लगाया गया कि ग्रामसभा में हुए विधिविरुद्ध भूमि आवंटन के विरुद्ध प्रार्थिनी द्वारा वाद रामभरोसे आदि बनाम ग्रामसभा आदि व अन्य अपर आयुक्त महोदय लखनऊ मंडल लखनऊ के न्यायालय में दाखिल किया गया प्रार्थिनी उपरोक्त वाद में वादी पक्षकार है।ऊपरोक्त वाद में अपर आयुक्त प्रशासन लखनऊ मंडल लखनऊ द्वारा दिनांक 16-08-13 को अपर कलेक्टर रायबरेली के आदेश दिनाँक 26-09-2007 को निरस्त करते हुए वाद को रिमाण्ड कर दिया गया तथा न्यायालय श्रीमान अपर कलेक्टर महोदय प्रशासन रायबरेली नेउक्त वाद में स्थगन आदेश दिनांक 24-10-2017 को पारित कर दिया।पारित आदेश की प्रति प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न है।
प्रतिपक्षी गण धर्मेन्द्र सिंह पुत्र रामरूप सिंह, जितेन्द्र सिंह पुत्र रामरूप सिंह व कमल किशोर सिंह पुत्र जगदेव सिंह आवंटन तिथि के पश्चात आज दिनांक 07-09-2019 को विवादित भूमि पर जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर लाकर विवादित भूमि की खुदाई व जुताई करके भूमि की शक्ल को परिवर्तित कर रहे हैं जिससे विवादित भूमि की पहचान न हो सके और विचाराधीन वाद उपरोक्त की स्थिति बदल जाये जो कि कानून की मंशा के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।जिसे रोककर व आरोपियों पर नियमानुसार कार्यवाही कर प्रार्थिनी को अपूर्णीय क्षति होने से बचाने की कृपा करें।

शिकायती पत्र प्राप्त होते ही उपजिलाधिकारी ने सर्वप्रथम विवादित भूमि पर कार्य रुकवाकर कोतवाल लालगंज विनोद कुमार सिंह व हल्का लेखपाल हरिओम त्रिपाठी को मामले की जाँचकर कार्यवाही करने को कहा है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest