14.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सेवा से कभी रिटायर नहीं होंगे पुलिसकर्मी : एसपी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। पुलिस विभाग में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त चार कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने एक समारेाह के दौरान भावभीनी विदाई दी। एसपी ने इस दौरान कहा कि पुलिस विभाग से भले ही कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गये हों लेकिन समाज के प्रति इनका दायित्व कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस की ड्यूटी खत्म नहीं होती उसी तरह से यह कर्मचारी भी अपने घरों में रहते हुए अपराधिक वारदातों और घटनाओं की सूचनाओं से विभाग को अवगत कराकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का अनुपालन करते हुए राष्ट्र के सच्चे नागरिक व सजग प्रहरी होने का प्रमाण देंगे ऐसा मुझे विश्वास है। विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हरबंश सिंह, हेड कांस्टेबल सेवाराम और हरिशंकर सुमन सहित फायरमैन रामनरायन यादव अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करके सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक शशीशेखर सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को श्रीरामचरित मानस, प्रशस्ति पत्र और छाता भेंट कर शुभकामनायें दीं।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest