20 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सेना में बनाया जाय अहीर रेजीमेंट: ओपी यादव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा उप्र के प्रान्तीय प्रवक्ता ओपी यादव ने महामहिम राष्ट्रपति एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री को फैक्स भेजकर सेना में अहीर रेजीमेन्ट का गठन किये जाने की मांग की है। श्री यादव ने सिविल कोर्ट रायबरेली के परिसर में अधिवक्ता प्रकोष्ठ की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद जितने भी युद्ध हुए उनमें अहीर जाति के सैनिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 1962 की भारत चीन युद्ध में एक मिसाल कायम की जिसकी रेजामल की चोटी गवाह है। 1965 भारत-पाक युद्ध 1971 में बंग्लादेश बनाये जाने एवं कारगिल युद्ध, संसद भवन की सुरक्षा एवं आतंकवादियों को मार गिराने में हमेशा अग्रणी रहे। परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव ने जो इतिहास रचा वह किसी से छिपा नहीं है। श्री यादव ने फैक्स में लिखा है कि या तो सेना में जातीय आधार पर बनाये गये रेजीमेन्ट समाप्त किये जाए या फिर सेना में अहीर रेजीमेन्ट का गठन किया जाए, क्योंकि भारतीय सेना में अहीर सैनिकों ने समय-समय पर अदम्य साहस का परिचय दिया है। इस अवसर पर गंगा प्रसाद यादव, धर्मेन्द्र यादव, कमल कुमार सिंह, सौरभ यादव, दिनेश कुमार यादव, लालता प्रसाद यादव,राजेश प्रताप सिंह, भगवानदीन यादव, आलोक विक्रम सिंह, समर बहादुर यादव, राम बरन यादव, मनोज कुमार यादव, राजेन्द्र यादव, संदीप यादव, सुरेश चन्द्र यादव, जय सिंह यादव, हेमन्त यादव, शुभकरन सिंह यादव, चन्द्र कुमार यादव, अरविन्द यादव, विक्रम सिंह यादव, अशोक कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest