37.9 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

सुमन राव बनीं फेमिना मिस इंडिया 2019, चार्टेड अकाउंटेंट की कर रही थीं तैयारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज राजस्थान की सुमन राव ने जीत लिया है.

फेमिना मिस इंडिया 2019 का ताज राजस्थान की सुमन राव ने जीत लिया है. मुंबई के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, चिंत्रगंदा सिंह, रेमो डिसूजा, विक्की कौशल और आयुष शर्मा, मिस वर्ल्ड 2018 वेनेसा पोंसे, शहाने पिकॉक, मुकेश छाबरा मौजूद रहें. सुमन राव को मिस इंडिया 2018 की विनर अनुकृति दास ने ताज पहनाया.

सुमन ने चार्डेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है. सुमन का कहना है कि वो जीवन में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हैं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं. सुमन जीवन में सबसे ज्यादा प्रभावित अपने माता-पिता से हैं. मिस इंडिया 2019 का खिताब जीतने वाली सुमन कहती हैं कि ये उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धित है. क्या आप ये बात जानते हैं कि 2019 की मिस इंडिया सुमन साल 2018 की पहली रनर अप रही थीं.

फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इस खास शाम को करण जौहर, मनीषा पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर होस्ट ने होस्ट किया. साल 2018 के इवेंट की बात करें तो उस ताज को तमिलनाडु की अनुकृति दास ने जीता था. सुमन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं. इस प्रतियोगिता को जीतने तक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में खुद के 2018 में फर्स्ट रनर अप होने की बात लिख रखी है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest