22.5 C
Raebareli
Sunday, March 15, 2026

सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

More articles

  • दो दिवसीय भैरमपुर मेले में रामलीला का हुआ भव्य मंचन
  • शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र के भैरमपुर मजरे बैंती स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में आयोजित 4 दिवसीय 32वें भव्य धार्मिक कार्यक्रम अंतर्गत हर साल की तरह संगीतमयी श्री रामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारे के समापन के पश्चात दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में पहले दिन सोमवार को आयोजित दिव्य रामलीला में नवयुवक रामलीला पार्टी पूरे लोदई, भिलवल-बाराबंकी के मशहूर कलाकारों ने ताड़का वध, ताड़क वन में राक्षसों का संहार, मारीच सभा, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद का जीवंत मंचन कर सभी का मनमोह लिया। इस दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट एवं जय श्रीराम के नारों से कलाकारों का जमकर उत्सवर्धन किया। कार्यक्रम का आयोजन मेला कमेटी के प्रबंधक रामखेलावन यादव के नेतृत्व में मेला कमेटी एवं ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। मेला कमेटी के प्रबंधक ने बताया कि बजरंगबली के मेले एवं विशाल भंडारे में हर साल बैंगलोर के सेठ सूरज भवन सोमाली, राजेंद्र कुमार, पवन कुमार मोडरा नोहर राजस्थान का विशेष योगदान रहता है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। मेले एवं रामलीला में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest