30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

सीओ विनीत सिंह की तेजी के सामने नतमस्तक हुआ एक तरफा मनचला प्रेमी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली : ऊंचाहार पुलिस ने चार घंटे में ही एसिड अटैक के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला। दरअसल एकतरफ़ा प्यार में पागल एक युवक प्रदीप मौर्या ने छात्रा पर एसिड से हमला किया था।

मंगलवार को सुबह करीब 9 :30 बजे ऊंचाहार के पट्टी रहस कैथवल निवासी उमा मौर्या पुत्री राम खेलावन मौर्या आईटीआई कालेज के लिए घर से निकली। जैसे ही वो गौरैया बाबा जगह पर पहुंची मुँह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर एसिड फेक दिया। छात्रा दर्द से कराह उठी। लड़की की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़े लेकिन युवक तब तक भाग चुके थे।

सीओ विनीत सिंह ने परिजनों की तहरीर और छात्रा के बयान के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी। छात्रा के मोबाइल की डिटेल निकलवाई गई तो सारा मजारा समझ में आ गया। ऊंचाहार के शुकुलपुर गाँव का रहने वाला प्रदीप मौर्या उसे एक तरफ़ा प्यार करता था लेकिन उमा उसे सिर्फ दोस्त मानती थी। प्रदीप लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था लेकिन एक दिन पहले उमा ने उसे सख्ती से मना कर दिया। प्रदीप को ये बात नागवार गुजरी और उसने बदला लेने की ठान ली। आज जब उमा आईटीआई जाने के लिए घर से निकली तो प्रदीप अपने एक अन्य दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से उसके पास पहुंचा और एसिड फेककर भाग गया। पुलिस ने जब छात्रा के मोबाइल काल डिटेल निकलवाई तो केस खुल गया।

सीओ विनीत सिंह ने बताया कि एसिड अटैक के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा साथी अभी फरार है। मामला एकतरफा प्यार का है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है।

अनुज मौर्य /मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest