38.6 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

साहब ! यहां अस्पताल में मनुष्यों के साथ कुत्ते भी आराम फरमाते है।

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार अरबों खरबों रुपये खर्च करके स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की भरसक कोशिश कर रही है।जिले में जिलाधिकारी भी इस मामले में पूरी तरह सख्त है।किंतु अस्पताल प्रशासन पूरी तरह लापरवाही बरत रहा है।अस्पताल की सुरक्षा में लगे पीआरडी के जवान भी लापरवाही बरतने में गुरेज नही करते है।अस्पताल के अंदर आवारा कुत्तों का बेहिचक आना जाना रहता है।ऐसा ही एक मामला आपको फोटो के साथ दिखा रहे है।फोटो में औषधि वितरण केंद्र के पास व अंदर बरामद में कुत्ते आराम फरमा रहे है।तीमारदारों की हालत यह है कि वह उन्हें भागते है और कुछ देर बाद दूसरी तरफ से आ जाते है।

इस मामले को अस्पताल प्रशासन गंभीरता से ले तो आवारा कुत्तों के इस तरह के आतंक से बचा जा सकता है।लोग अपने घरों में आवारा कुत्तों को घुसने तक नही देते तो फिर अस्पताल प्रशासन कैसे घुसने दे रहा है।क्या मनुष्यो के अस्पताल को आवारा कुत्तों के लिए आरक्षित करवा दिया है।

अनुज मौर्य/पवन मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest