21.2 C
Raebareli
Friday, March 13, 2026

सामान खरीदने निकला किशोर लापता

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घर से सामान की खरीदारी के लिए निकले किशोर के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त परिजनों ने मामले की गुमशुदगी शहर कोतवाली में दर्ज कराई है। विवरण के अनुसार शहर के ताड़तल्ला चमन मार्केट निवासी एडवोकेट जहीर खान ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उनका भतीजा मोहम्मद कैफ (12) पुत्र याद वारसी विगत सोमवार को शाम लगभग पांच बजे घर से सब्जी मंडी सामान की खरीदारी के लिए गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इस संबंध में उन्होंने अपने संबंधियों के यहां फोन पर जानकारी ली तो कहीं से कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा कर लापता बच्चे का पता लगाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest