17.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

सहारा स्पोर्टिंग क्लब ने दर्ज की जीत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के सुजातगंज मैदान में खेले जा रहे छठवें हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे भाजपा नेता पवन साहू ने खिलाडियों का हौसला अफजाई करते हुए उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन आॅफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता पवन साहू ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रतिस्पर्धा ही सफलता का मूल मंत्र हैं। पहला मैच सहारा स्पोर्टिंग क्लब गुरुबक्शगंज एवं महराजगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें सहारा स्पोर्टिंग क्लब ने 86 रनों से मैच जीता वहीं दूसरी पाली में सदड्ढड्ढ्भावना क्लब व मरवल धर्मकांटा महराजगंज के बीच मैच खेला गया जिसमें मरवल क्लब के खिलाडियों ने बाजी मारी। जिसमे पुष्पेन्द्र मैन आॅफ द मैच रहे। अजय ने अर्द्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों ही मैचों में अम्पायर की भूमिका नुरुल हसन एवं विकास सिंह ने निभाई। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री सुनील मौर्य, विमल रस्तोगी, जैनुल आब्दीन, सगीर कुरैशी, गुड्डू मंसूरी, शादाब, पियूष साहू, पप्पन, इरशाद, प्रिंशु वैश्य, मनोज कसेरा, फैसल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : टीपी यादव

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest