24.6 C
Raebareli
Wednesday, March 18, 2026

सर्वोदय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

More articles

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी मार्गदर्शन के अनुसार महिला कल्याण विभाग द्बारा मिशन शक्ति 5.० व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के क्रम में विकासखंड सातव के किलौली ग्राम के सर्वोदय इंटर कॉलेज में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिह द्बारा बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाते हुए कराई गई। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2००6 व गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्बारा संचालित टोल फ्री नंबर 1०98, 1०9०, 181, 1०76 तथा सरकार द्बारा चलाई जा रही योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित विधवा पेंशन योजना की संपूर्ण जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिसा, बाल विवाह रोकथाम, लैंगिक समानता, दहेज प्रतिषेध रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के दृढ़ संकल्प के साथ समस्त विद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest