39.7 C
Raebareli
Wednesday, May 13, 2026

सर्पदंश से 16 वर्षीय युवती की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर(रायबरेली) ।-परशदेपुर चौकी क्षेत्र में रात में सोते समय 16 वर्षीय किशोरी की विषैले सर्प के काटने से असमय मृत्यु हो गई।बताते चले कि भीषड़ बारिश की वजह से जंगल में रहने वाले ज़हरीले जीव जंतु अब घरों की ओर भाग रहे है।बीती रात परशदेपुर चौकी क्षेत्र के पूरे दुबे मजरे हाजीपुर गांव निवासी मीनाक्षी मिश्रा उर्फ मनु मिश्रा (16) पुत्री त्रिभुवननाथ मिश्रा को बीती रात चारपाई पर सोते समय विषैले सांप ने डस लिया सांप के डसते ही युवती की आंख खुल गयी और जोर से चिल्लाई।चिल्लाने की आवाज़ सुन कर किशोरी की माँ पहुची तो देखा कि सांप के काटने के बाद भी सांप उसी चारपाई पर बैठा रहा।आवाज सुनकर घर के सदस्य पहुचे और विषैले सांप को मार किशोरी को लेकर ऊँचाहार अस्पताल एनटीपीसी लेकर पहुचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने युवती की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।ज़िला अस्पताल में चिकित्सको ने जाँच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया।असमय किशोरी की मौत की सूचना घर पहुचते ही घर में कोहराम मच गया। चौकी इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने बताया की सूचना मिली है की सांप या किसी ज़हरीले जंतु के काटने से मीनाक्षी मिश्रा निवासी हाजीपुर की अस्पताल में मृत्यु हो गई है।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest