26.7 C
Raebareli
Thursday, March 5, 2026

सम्मान और पुरस्कार सदैव प्रेरणा का कार्य करते हैं-कृष्ण कुमार यादव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। केन्द्र सरकार की तमाम योजनाए को डाक विभाग के माध्यम से प्रमुखता से लागू किया जा रहा है। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि हरबंश गंज डाकघर के नवीन भवन का राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौघोगिकी संस्थान ,जायस, अमेठी में लोकार्पण करते हुए व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो प्रशांत कुमार भट्टाचार्य ने की और अतिथियों का स्वागत रायबरेली मण्डल के डाक अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने किया। इस अवसर पर डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौघोगिकी संस्थान जायस अमेठी के 11 साल पूरा होने पर एक विशेष आवरण व विरूपण भी जारी किया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरम्भ बताओ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाकर डाक निदेशक के के यादव द्वारा उन्हें पास बुके भी प्रदान की गई। रायबरेली डाक मंडल में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को भी डाक निदेशक ने सम्मानित कर उनकी पीठ थपथपाई ।उन्होंने कहा कि सम्मान और पुरस्कार सदैव प्रेरणा का कार्य करते हैं और नई चुनौतियों का सामना करने का साहस भी देते हैं ।इस अवसर पर डाक निदेशक के के यादव ने कहा कि बदलते परिवेश में डाक विभाग नई भूमिका निभाने केे लिए से तटपर हैं।चिठ्ठी पत्री और मनीआर्डर के लिए जाना जाने वाला डाक विभाग अब डिजिटल टेक्नोलॉजी और वित्तीय समावेशन के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।डाक निदेशक केके यादव ने कहा कि रायबरेली में बचत बैंकिंग बीमा ,ई कांमर्स ,आधार कार्ड ,इंडिया पोस्ट, पेमेंट्स बैंक, पोस्ट ऑफिस सेवा केंद्र जैसे क्षेत्रो में डाकघर नवीन टेक्नोलॉजी के साथ लोंगो की जरूरत पूरा कर रहे हैं । डाक कर्मचारियों से रूबरू होत्र हुए डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि फील्ड में उनकी कार्य गतिविधियां ही विभाग के पति लोगों की अवधारणा बनाती हैं।ऐसे में उन्हें ग्राहकों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होने की जरूरत हैं।इस अवसर पर सर्वाधिक डाक जीवन बीमा हेतु प्रदीप प्रताप सिंह डाक सहायक लालगंज , ग्रमीण डाक जीवन बीमा हेतु सुजीत कुमार सेन शाखा डाकघर अकबरपुर फर्शी , बचत खाते खोलने , व्ययसाय विकास व आधार सेवाओं हेतु गणेश प्रसाद मिश्र पोस्टमास्टर रायबरेली , आई पी पी बी हेतु शुभम यादव , जी डी एस बी पी एम करकसा ,को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजीव गांधी प्रट्रोललियम प्रौघोगिकी संस्थान के निदेशक प्रो प्रशांत कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि डाक विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में हैं।वक्त के साथ अपनी सेवाओं में बदलाव करते हुए इसने महत्वपूर्ण आयाम स्थापित किये हैं।इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर रायबरेली मण्डल सुनील कुमार सक्सेना ने कहा कि इस वर्ष भी रायबरेली मण्डल का स्टाफ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यो की प्रप्ति सुनिश्चित करेगा।इस अवसर मौजूद रहे संजीव रावत, पी एन गुप्ता, सहायक अधीक्षक डाकघर दक्षिणी उपमंडल अभिषेक सोनी, कपिल वर्मा, घनश्याम, सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest