19.8 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

सपा लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मो. साहिल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में आहूत की। संचालन लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष मो. साहिल ने ऊंचाहार विधान सभा अध्यक्ष शुभम पाल को जिला सचिव पद पर नियुक्त किया, साथ ही ऊंचाहार विधान सभा अध्यक्ष पद पर उदय प्रताप यादव एवं अनस मंसूरी को बछरावां विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त किया। तीनों ही पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे पार्टी के नेतृत्व एवं नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे। जिला महामंत्री शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी खिसकती जमीन देखकर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए गुण्डों का सहारा ले रही हैं, सपा कार्यकर्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा और ईंट का जवाब पत्थर से देगा। बैठक में मुख्य रूप से मो. हलीम, मोहित श्रीवासतव, अब्दुल हमीद, इमरान रानू खान, भूपेन्द्र यादव, कमलेश यादव, क्षितिज सिंह, सत्येन्द्र पंडि़त आदि लोग रहे।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest