39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

सदर विधायक अदिति सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर की विधायक अदिति सिंह आज महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गाँव पहुँचकर मृतक आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह के परिवार से मुलाकात कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर जल्द ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अदिति सिंह ने परिवारवालों को भरोसा दिलाया कि वह उनके हर सुख-दुःख में वैसे ही उनके साथ खड़ी हैं जैसे कि सदैव उनके पिता स्व. अखिलेश सिंह रायबरेली के लोगों के साथ हर सुख –दुःख में खड़े रहते थे।

अदिति सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दोषियों की अतिशीघ्र गिरफ़्तारी की मांग व पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की अपील की है। इस दौरान अदिति सिंह की माँ वैशाली सिंह व उनकी छोटी बहन देवान्शी सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहें।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest