28.7 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

संदिग्ध हालत में युवती का लटकता मिला शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मृतक के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप युवती का विवाह तय था

लालगंज (रायबरेली)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले की घटना इलाके में मचा हड़कंप तीन दिन पूर्व युवती रिश्तेदारी में आई हुई थी। मृतक के परिजन ने लगाया हत्या का आरोप कस्बे के अंबेडकर नगर मोहल्ले में युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना से इलाके में मचा हडकंप घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची माँ शांती देवी उसकी हत्या करने का आरोप लगा रही बताया गया है कि ग्राम मुडहवा थाना मौरावा जिला उन्नाव की रहने वाली नेहा रैदास 18 वर्षीय पुत्री स्वर्गीय प्रशादी लाल मंगलवार को अपनी रिश्तेदारी राजकुमार रैदास निवासी अंबेडकर मार्ग लालगंज के घर आई थी। राजकुमार रिश्ते में नेहा के मामा लगते है। बताया कि राजकुमार के लड़के से अनूप के साथ नेहा का विवाह पहले से तय था। गुरुवार की रात राजकुमार अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी मे निमंत्रण में गए थे घर में नेहा के अलावा राजकुमार के पुत्र अनूप, पीयूष मयंक तथा भतीजा शिवांश घर पर था। सुबह अनूप ने नेहा को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो परिजनों मोहल्ले वालों व रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजे के कब्जे हटाकर नेहा को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। नेहा कमरे के छल्ले में दुपट्टे के सहारे लटकी थी।घटना की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नेहा की मां शांति देवी ने रोते बिलखते बताया कि अनूप अक्सर उसके घर आना जाना लगा रहता था काफी पहले से अनूप और नेहा का विवाह तय था आखिर क्या बात हो गई कि रात में नेहा ने फांसी लगा ली। शांती देवी का कहना था कि नेहा आत्महत्या नहीं कर सकती। निश्चित रूप से उसकी हत्या की गई है। शांती की इस बात पर रिश्तेदार व परिजन उसे मनाते रहे। लगभग 3 घंटे चली मान मनौव्वल के बाद शांती देवी ने लालगंज पुलिस को लिखित सूचना दी जिसमें उल्लेख किया गया कि उसकी पुत्री का शव फांसी पर लटका मिला है पोस्टमार्टम करा लिया जाए। मौके पर मौजूद कस्बा इंचार्ज अजय यादव का कहना था कि जो भी शिकायती पत्र मिलेगा उसके अनुसार वह कार्रवाई करेंगे।पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चलेगा जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य /सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest