33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सहित युवक का तालाब में मिला शव

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

तिलोई (अमेठी)। इन दिनों कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिन-प्रतिदिन बढ़ रही घटनाओं पर शिवरतन गंज व इन्हौना पुलिस अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रही है। कहीं चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर बखूबी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। तो वही पुलिस रात्रि गश्त की पोल भी खोल रहे है। कोतवाली थाना शिवरतनगंज क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी इन्हौना के अंतर्गत सेमरौता-इन्हौना मार्ग के दुसलका के पास एक नवयुवक का संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में शव दिखाई पड़ने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेहटा उसराहा निवासी का शव इन्हौना के दुसलका के पास एक तालाब से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुई है। सुरेश पुत्र बजरंगी उम्र 42 वर्ष जेहटा उसराहा का मूल निवासी था। वह इंडो गल्फ फर्टिलाइजर्स में गेस्ट हाउस में कार्यरत था। वहीं से वह अपने घर जा रहा था। मृतक की दो पत्नियां भी थी।सुरेश का प्रेम प्रसंग पूजा से काफी दिनो से चल रही थी। जब इसकी जानकारी पूजा के पति को हुई तो उसके मारपीट कर पूजा को घर से निकाल दिया था। तब पूजा ने सारी बात सुरेश को बताई तो सुरेश ने लखनऊ जाकर 14 नवंबर को पूजा उर्फ छोटी नाम की दूसरी पत्नी को घर लेकर आया था। वहीं पहली पत्नी ने हत्या ने आशंका जताई। जबकि मृतक की मां ने पहली बहू के ऊपर हत्या की आशंका जताते हुए चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया। वहीं दूसरी पत्नी ने बताया कि अनैतिकता व्यवहार से क्षुब्ध होकर सुरेश ने दूसरी शादी की है। पहली पत्नी ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पत्नियों व मां के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

(मोजीम खान )

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest