27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से बैंककर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरांवा (रायबरेली)। बछरावां थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से बैंककर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकता देख गांव में सनसनी फैल गयी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के छोटकवा खेड़ा मजरे इचौली निवासी प्रदीप कुमार लखनऊ में ओरिएंटल बैंक में कर्मचारी था।वह कल से बिना बताए लापता हो गया था।आज सुबह प्रदीप कुमार गांव के बाहर आम के पेड़ पर फांसी से लटकता हुआ शव पाया गया।लोगों को इसकी जानकारी होने पर आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी।सूचना पुलिस को दी गयी,मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

मामला हत्या है या फिर आत्महत्या, यह तो पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest