15.1 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना छेत्र के अंतर्गत आने वाले पहनासा गांव की रहने वाली प्रेम सुंदरी पत्नी अनित कुमार उम्र 26 वर्ष ने अज्ञात कारणवश पेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूत्रों के अनुसार प्रेम सुंदरी अपने पति व दो बच्चों के साथ अपने मायके गौतमन खेड़ा गई हुई थी। गौतममन खेड़ा से अपनी ढाई साल की पुत्री के साथ पहले ही घर से ससुराल जाने के लिए निकल आई रास्ते में बल्दी खेड़ा में नहर के पास लगभग 2:30 बजे अज्ञात कारणवश अपनी साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ में फांसी लगा ली। इसके बाद उनकी ढाई साल की पुत्री रोते बिलखते गांव की ओर लौटी।पास में स्थित पिपरमेंट के खेत में निराई कर रहे ग्रामीणों ने देखा की प्रेम सुंदरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।ग्रामीणों ने मौके से ही पुलिस को फोन किया। पुलिस युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आई।जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवती के दो बच्चे हैं। पता नहीं किन कारणों से युवती ने फांसी लगाई मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। कुछ ना कुछ कारण तो जरूर रहा होगा जिससे युवती ने इतना बड़ा निर्णय लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनुज मौर्य/अनूप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest