26 C
Raebareli
Sunday, March 15, 2026

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया रेप

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली/ऊंचाहार। गुरुवार को कोतवाली पहुंची उड़ीसा प्रांत की एक युवती ने एनटीपीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उड़ीसा प्रांत कटक की रहने वाली एक युवती का आरोप है कि उसके राज्य के भुवनेश्वर निवासी एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबन्धक दो साल से उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहे है। उन्होंने अपनी तैनाती के कई स्थानों पर उसको बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए। यही नहीं युवती का आरोप है कि वह काफी दिनों तक बिना शादी किए उसने साथ पत्नी के रूप में रही है। अब उन्होंने दूसरी युवती से शादी कर ली है। इस बात की जानकारी उसको हुई तो वह ऊंचाहार आयी है, लेकिन आरोपी अधिकारी यहां नहीं मिला है।   उसके बाद वह कोतवाली पहुंची और मामले की तहरीर कोतवाल को दी है। इस घटना के बाद एनटीपीसी के कई अधिकारी कोतवाली पहुंचे और महिला को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी। अब पुलिस ने आरोपी अधिकारी को बुलवाया है। इस समय अवकाश पर है। पुलिस ने युवती से शिकायती पत्र लेकर उसको वापस उड़ीसा भेज दिया है, तथा आरोपी के आने पर उसे कोतवाली आने को कहा गया है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पीडि़ता व आरोपी को एक सप्ताह बाद कोतवाली बुलाया गया है। पीडि़ता की इच्छानुसार मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest