17.5 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ) । मोहनलालगंज थाना क्षेत्र रायबरेली रोड खान ट्रेडर्स मे सोमवार की रात तीन बदमाश चोरी के इरादे से ट्रेडर्स की दुकान में दाखिल हुए। संदिग्ध आवाज होने पर दुकान में सो रहे चौकीदार की नींद टूट गई और फौरन उठकर दुकान की तरफ टॉर्च लगाई, रोशनी में देखा की तीन लोग दुकान के अंदर घुसे हुए हैं, यह देख चौकीदार ने शोर मचाया तो चोर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन भागने में असफल रहे। चौकीदार व पड़ोसियों की मदद से चोरों को पकड़कर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को पकड़कर कोतवाली ले कर आई।

बदमाशों की पहचान राम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी मऊ मोहनलालगंज व आशुतोष उर्फ बवाली पुत्र नंद किशोर निवासी उपरोक्त और जितेंद्र शर्मा पुत्र राजेश निवासी मऊ मोहनलालगंज लखनऊ के निवासी के रूप में की गई, जिनके पास से चोरी की गई ट्रैक्टर पटिया व मेमरान रोल, हवा मशीन, कटर मशीन, गैलेंडर मशीन बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों अभियुक्त 1 महीने के भीतर ही दो बार इसी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सोमवार को भी तीसरी बार योजना बना कर चोरी करने के इरादे से आए हुए थे, लेकिन इस बार चौकीदार की मदद से पकड़ लिया गया। जिनके खिलाफ धारा 283/19 व 380 सहित दो अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest