30.2 C
Raebareli
Wednesday, March 11, 2026

विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा इचौली में एक युवक को जहरीले जंतु ने काट लिया जिससे युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा इचौली के रामपाल खेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार उम्र 32 वर्ष अपने घर में अपना छप्पर बना रहा था तभी किसी जहरीले जंतु ने युवक के हाथ में काट लिया अचानक युवक की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में ले जाया गया ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचने के पहले ही युवक की मौत हो गई।

रिपोर्ट अनुज मौर्य/अनूप कुमार सिंह

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest