26.4 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

विवेक तिवारी की तेरहवीं पर पत्नी को मिला OSD का नियुक्ति पत्र

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

लखनऊ। एपल के एरिया सेल्स मैनेजर स्वर्गीय विवेक तिवारी की तेरहवीं पर आज उनकी पत्नी कल्पना तिवारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कल्पना तिवारी को नगर विकास विभाग ने नगर निगम लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया है। उनके आवास पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन तथा महापौर संयुक्ता भाटिया ने उनको नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम लखनऊ में विशेषकार्याधिकारी (ओएसडी) बनाया गया है। कल शाम नगर विकास की तरफ से कल्पना तिवारी का नियुक्ति पत्र नगर निगम को भेज दिया गया। नगर आयुक्त डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि वह आज कल्पना तिवारी को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्पना तिवारी को नगर निगम में नौकरी देने की घोषणा की थी। नगर निगम, लखनऊ ने रिक्त पद प्रधान लिपिक या जनसंपर्क अधिकारी का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने ओएसडी पद का सृजन करते हुए उनकी तैनाती कर दी। आदित्यनाथ सरकार ने विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी का पद देने की घोषणा की है। लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में जांच जारी है। उधर दूसरी तरफ विवेक तिवारी को पत्नी को आज नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। एपल के अधिकारी रहे विवेक तिवारी का तेरहवीं संस्कार का आयोजन हुआ इसमें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल हुये

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest