33.2 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

विवाहता की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर दुपट्टे लटकती मिली लाश

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। रविवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भैरव का पुरवा मजरे छतोह में 21 वर्षीय विवाहता साधना पत्नी संतोष पासी की लाश संदिग्ध अवस्था में कमरे के छत के कुंडे से उसी के काले रंग के दुबट्टे से लटकती पायी गयी ,पति ने फोन पर अपनी सास को सूचना दी कि साधना ने फॉसी लगा ली है। सूचना पाते ही विवाता के मॉ,बाप व भाई गॉव वालों के साथ ग्राम तिनेरा मजरे तेंदुआ थाना फुरसतगंज से लड़की के ससुराल भैरों का पुरवा पहुचे और बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुये विलाप करने लगे। विवाहता की मॉ मीरावती पत्नी राम समुज पासी निवासी तनेरा तेंदुआ थाना फुरसतगंज ने बताया की उसकी बेटी साधना की शादी एक वर्ष पहले ही हुयी थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल में 50000की नग़दी की मॉग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा और आज उसकी हत्या कर दी। लाश देखने के बाद विवाहता के परिजन थाने पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुये तहरीर दे दी सूचना पर जब पुलिस गॉव पहुची तो आरोपी फरार हो चुके थे थाना प्रभारी नसीराबाद धीरेन्द्र यादव ने बताया कि लाश पंचनामे के बाद पीएम के लिये भेजी जा रही है । मृतक विवाहता साधना की मॉ मीरावती की तहरीर पर आरोपी पति संतोश कुमार,सास कलावती,ससुर राम स्वरूप जेठ मोनू ,जेठानी ऊषा के खिलाफ यह मामला अपराध संख्या 127/19 धारा 498 ए ,304 बी व 3/4 डीपी एक्ट के तहेत केस दर्ज किया गया है मामले की विवेचना सीओ सलोन राघवेंद्र चतुर्वेदी को सौंपी गयी ।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest