24.6 C
Raebareli
Tuesday, March 17, 2026

विराट दंगल का हुआ आयोजन, दंगल ने ग्रामीणों को किया मंत्र मुग्ध

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। विकास क्षेत्र के गढ़ी खास गांव में आज मेला व विराट दंगल का आयोजन किया गया।मेले में दूर दराज के लोग आनंद लेकर जलेबी,चाट बताशे खाकर व अन्य सामग्रियों को खरीदकर मनोरंजन कर रहे थे।

वहीं द्वितीय विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस बार का आयोजन जननायक पूर्व विधायक स्व0 अखिलेश सिंह की स्मृति में किया गया।आयोजक प्रधान संघ अध्यक्ष अमावां व ग्राम प्रधान गढ़ी खास लक्ष्मीकांत रहे।इस दंगल में दूर दराज के कई प्रान्तों से पहलवान ने अपनी धमक जमाई।दंगल प्रतियोगिता देर शाम तक चली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमावां भगौती सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बछरावां विक्रांत अकेला रहे।कार्यक्रम का संचालन नीरज रावत ने किया।
इस दंगल में दंगल केसरी व मण्डल केसरी झूंसी प्रयागराज के मनीष पहलवान रहे।

पवन मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest