15.5 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

‘विद्वत परिषद’ का गठन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय “सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रायबरेली” में ‘विद्वत परिषद’ का गठन व सम्मान समारोह किया गया, जिसमें रायबरेली जिले के मूर्धन्य विद्वज्जनों की सहभागिता रही। संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले आचार्यों तथा स्काऊट/गाईड के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित छात्राओं के प्रमाण पत्र और इस सत्र में अब तक होने वाली प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी प्रदान किय गये। इस अवसर पर नव निर्वाचित छात्रा संसद को मुख्य अतिथि डॉ चम्पा श्रीवास्तव के द्वारा शपथ दिलायी गयी। साथ ही कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ नरेश चन्द्र श्रीवास्तव के कर कमलों के द्वारा नव निर्मित कक्षों का लोकार्पण भी किया गया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest