16.9 C
Raebareli
Saturday, February 14, 2026

वन महोत्सव केतहत अफसरों ने किया पौधरोपण

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

रायबरेली। जनपद में चल रहे एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव
कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी
राकेश कुमार सहित अन्य जनपदीय आधिकारियों ने विकास खण्ड राही की ग्राम
पंचायत भुएमऊ, बकवारा में वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास
अधिकारी ने फावड़े से गहरे गड्ढे खोदे तथा उसमें वृक्षारोपण कर उसको पानी
भी दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हमको मानव जीवन के अस्तित्व की रक्षा के लिए
पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण व उनका संरक्षण व
सम्वर्धन कराना चाहिए। वन महोत्सव जन से वन को जोडक़र कर वृक्षारोपण को
जनान्दोलन बनाने हेतु निरन्तर कार्यक्रम चलाया जाना चाहिए। वन महोत्सव
जुलाई के प्रथम सप्ताह में इस लिए चलाया जाता है। क्योकि जुलाई के माह
में पानी अधिक बरसता है और यह माह वृक्षों के जीवतता के लिए उत्तम माह
है। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की वन नीति के अनुसार भू-भाग पर 33 प्रतिशत
वन जरूरी है यह तभी सम्भव है। जब हम सभी जागरूक होकर अधिक से अधिक पौध
रोपित कर रोपित पौधों का सिंचन व सतत देखभाल करें। जिलाधिकारी ने सायं
पांच बजे पुलिस लाइन के ग्राउन्ड में भी वृक्षारोपण किया। उक्त अवसर पर
जिलाधिकारी की पत्नी, पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, डीएफओ, सीओ महराजगंज व
उनकी पत्नी, सीओ सीटी आदि कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest