33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक जिला पंचायत सभागार में जिलाध्य्क्ष रामदेव पाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 17 नवंबर को होने वाली कमल संदेश बाइक रैली के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष श्री पाल ने बाइक रैली के संबंध में सभी विधान सभा प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चा के अध्यक्ष, प्रकल्प, प्रकोष्ठ के संजोजकों को जिम्मेदारी सौंपी। बाइक रैली के जिला संयोजक अनुभव कक्कड़ ने बताया की लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के तहत बाइक रैली आयोजित होगी। इस रैली में हर बूथ से कार्यकर्ता शामिल होंगे। लगभग 11 हजार बाइकों से भाजपा कार्यकर्ता पूरे जिले का भ्रमण करेंगे और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। लोक सभा संयोजक अजय त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की शुरूवात हम रायबरेली से करेंगे। इसके लिए हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर बाजपई, सुशील शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह, दिनेश त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी लोकसभा मीडिया प्रमुख सुभाष झा ने दी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest