28.3 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

रेलवे ट्रैक पर सिर व मुंह कुचली लाश मिलने से इलाके में मचा हड़कम्प

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के फुरसतगंज जायस रेलवे रेलवे पथ पर ओदारी रेलवे ट्रैक खम्बा नं. 128/129 के निकट रेलवे ट्रैक के बीचो बीच एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की सिर व मुंह कुचली लाश पायी गई शव के पास ही रेलवे ट्रैक के बगल में 3 शराब की छोटी बोतलें भी पायी गयी, इस लिए ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी है| शव की पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस रायबरेली भेज दिया है ।

बीती रात करीब दस बजे नसीराबाद थाना क्षेत्र के फुरसतगंज जायस रेलवे पथ पर ओदारी गॉव के सामने खम्बा नं 128/129 पर रेलवे गेट मैन ने ट्रैक के बीचो बीच एक 35 वर्षीय युवक की लाश देखी ट्रैक के बगल में कुछ दूर पर उसकी साइकिल व चप्पल भी पड़ी थी साथ ही तीन शराब की छोटी बोतलें भी पड़ी थी। लाश पाये जाने की सूचना गेट मैन अभिमन्यु यादव जायस रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी तब स्टेशन मास्टर ने सूचना नसीराबाद थाना पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौक़े पर पहुँची और लाश को कब्जे में लिया सवेरे पुलिस ने लाश की शिनाख़्त करायी लेकिन लाश की पहचान न हो सकी थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि युवक सफेद काली चेकदार शर्ट व हरे रंग और सफेद धारी का लोवर पहने था। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत की गुत्थी सुलझेगी। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है ।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest