22.4 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

रेल कोच और एम्स में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार: अखिलेश सिंह

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

रायबरेली। सदर के पूर्व विधायक अखिलेश ने कहा कि सांसद श्रीमती सोनिया गांधी ने अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान और रेल कोच कारखाने के रुप में जनपद को एक नायाब तोहफा दिया है। ये दोनों संस्थान चिकित्सा और देष के विकास में मील का पत्थर साबित होगें। रायबरेली की जनता इसके लिए श्रीमती सोनिया गांधी की सदैव ऋणी रहेगी। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान और रेलकोच कारखाने को लेकर किसी तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए। अखिलेष सिंह ने कहा कि इसका लाभ सभी को समान रुप से मिलना चाहिए। देश के साथ-साथ जिले में भी बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले बेरोजगारों को अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान व रेलकोच कारखाने में सेवा का अवसर दिया जाना चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर बेरोजगारी कम करने में मदद मिलेगी। मैं इसका पक्षधर हूं कि अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान और रेल कोच कारखाने में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाना चाहिए। मैं जहां तक समझता हूं कि मेरी इस बात से केंद्र और राज्य सरकार भी सहमत होंगी। श्री सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी ने जिले के विकास के लिए बहुत कुछ किया है और आज भी कर रही हैं। रायबरेली की जनता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बहुत प्यार करती है और यहां की जनता हमेषा उनके साथ रहेगी।

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest