27.1 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

रुपये के लेन देन में अपना पैसा मांगना युवक को पड़ गया भारी

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

सलोन (रायबरेली)। रुपये के लेन देन को लेकर युवकों ने एक युवक के मुँह पर फैट मार कर उसको घायल कर दिया।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।सलोन कोतवाली अंतर्गत कस्बा सलोन मोहल्ला चरमनिया निवासी अजमताली पुत्र शौकतअली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अच्छन और कुलदीप के पास उसका पैसा बकाया था।शनिवार को जब अपना पैसे मांगने गया तो उसको दोनो युवको ने अकेला पाकर जमकर पीटा।इस दौरान अच्छन ने उसे फैट से मार दिया।जिससे उसका ओठ फट गया।सलोन कोतवाल राम अशीष उपाध्याय ने बताया कि युवक की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।

अनुज मौर्य/अजीत प्रताप सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest