24.6 C
Raebareli
Wednesday, February 11, 2026

रिलायंस 5230 करोड़ रुपये में खरीदेगी डेन नेटवर्क्स, हैथवे की मेजोरिटी हिस्सेदारी: जियो को मिलेगा फायदा

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

कंपनी ने बयान में बताया कि इस सौदे से जियो की पहुंच हैथवे और डेन के करीब 27,000 स्थानीय केबल ऑपरेटरों तक हो जाएगी. इससे जियो को आम घरों में ब्रांडबैंड और केबल टीवी सेवा देने में मदद मिलेगी

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज एलान किया है कि कंपनी डेन नेटवर्क्स लिमिटेड और हैथवे केबल एंड डाटाकॉम लिमिटेड में मेजोरिटी हिस्सेदारी खरीदेगी. इसके लिए वह कुल 5230 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस सौदे के लिए वह सेबी के नियमों के तहत प्रिफरेंशियल शेयरों के जरिए 2045 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश करेगी. इसके अलावा डेन के मौजूदा प्रमोटर्स से 245 करोड़ रुपये में 66 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी.
इसी तरह रिलायंस हैथवे में भी 51.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए वह प्रिफरेंशियल शेयरों के जरिए से 2940 करोड़ रुपये का आरंभिक निवेश करेगी.
रिलायंस की योजना जियो के माध्यम से आम घरों में ब्रांडबैंड सेवा के बाजार में पहुंच बनाने की है. कंपनी ने इसके लिए जियो गीगा फाइबर परियोजना की शुरुआत भी की है. इस परियोजना के तहत उसका लक्ष्य 1100 शहरों के पांच करोड़ घरों में ब्रांडबैंड सेवा पहुंचाने का है. इस अधिग्रहण से रिलायंस को अपनी इस योजना को अमली जामा पहनाने में बढ़त हासिल होने की उम्मीद है.
कंपनी ने बयान में बताया कि इस सौदे से जियो की पहुंच हैथवे और डेन के करीब 27,000 स्थानीय केबल ऑपरेटरों तक हो जाएगी. इससे जियो को आम घरों में ब्रांडबैंड और केबल टीवी सेवा देने में मदद मिलेगी.
जियो गीगा फाइबर की पेशकश में कंपनी बड़े स्क्रीन पर हाई डेफिनेशन मनोरंजन प्रदान करेगी. साथ ही कई पक्षों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की सुविधा भी देगी. यह (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) और आवाज के निर्देश पर काम करने की सुविधा भी देगी.
कंपनी ने बताया कि हैथवे, डेन और स्थानीय केबल ऑपरेटरों के बुनियादी ढांचे का उन्नयन जियो गीगा फाइबर और जियो स्मार्ट होम सॉल्यूशंस में करने का काम शुरू किया जा चुका है.
रिलायंस, डेन और हैथवे के अल्पांश शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश भी करेगी. साथ ही वह सेबी के अधिग्रहण नियमों के अनुसार जीटीपीएल हैथवे लिमिटेड और हैथवे भवानी केबलटेल एंड डाटाकॉम लिमिटेड के अल्पांश हिस्सेदारों के समक्ष भी खुली पेशकश करेगी. ये दोनों कंपनियां हैथवे के नियंत्रण में हैं. जीटीपीएल हैथवे लिमिटेड में हैथवे की हिस्सेदारी 37.3 फीसदी है और दूसरी कंपनी हैथवे की सब्सिडियरी है.
मुकेश अंबानी का बयानबयान में मुकेश अंबानी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों तक केबल और इंटरनेट की सेवा पहुंचाने वाले अग्रणी उद्यमी राजन रहेजा (हैथवे) और समीर मनचंदा (डेन) के साथ साझेदारी से वह खुश हैं. इनके साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों, स्थानीय केबल ऑपरेटरों, मनोरंजक सामग्री बनाने वालों और इस पूरे कारोबार के लिए बेहतर साबित होगी.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest