34.4 C
Raebareli
Thursday, March 12, 2026

रिटायर्ड फौजी को कार ने रौंदा, मौत

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरी गांव के निकट स्विफ्ट डिजायर कार ने रिटायर्ड फौजी को रौंद दिया जिससे फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर रोड क्रास करते समय रिटायर्ड फौजी श्याम सुंदर मिश्रा (65) पुत्र शंभू दयाल निवासी शेरी को स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सडक़ पर जा गिरे। टक्कर इतनी तेज थी कि रिटायर्ड फौजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest