38.2 C
Raebareli
Sunday, March 29, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊँचाहार के डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊँचाहार में राष्ट्रीय खेल दिवस को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट इंडिया का सीधा प्रसारण समस्त छात्र छात्राओं को बड़ी स्क्रीन पर प्रोजेक्टर द्वारा दिखाया गया। इसके बाद हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय एवं उनके खेल के बारे में शारीरिक शिक्षा विभाग के हेड डॉ अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को बताते हुए उनसे उनके आदर्शों को चलते हुए राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि मेजर ध्यानचंद के हाथों में वह कलाकारी थी जिससे अच्छे-अच्छे हॉकी के खिलाड़ियों के छक्के छूट जाते थे। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, उनका लोहा पूरी दुनिया मानती है, वह विश्व के सबसे महानतम हॉकी खिलाड़ी थे। इस अवसर पर एक फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। मैच के दौरान समस्त छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोनम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्लेयर आफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार देते हुए प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष सिंह जोशी ने छात्र-छात्राओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा और बताया कि खेलों के माध्यम से कैसे खुद को फिट किया जा सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहें।

अनुज मौर्य /मनोज मौर्य रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest