39.6 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

राजमा चावल से बहुत कुछ सीखा : अमायरा

More articles

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो
अभिनेत्री अमायरा दस्तूर ने कहा कि फिल्म राजमा चावल में काम करते हुए उन्होंने काफी कुछ सीखा है। अमायरा ने मजाकिया लहजे में कहा कि इस दौरान उनकी हिंदी में गाली की डिक्शनरी और भी बड़ी हो गई है। लीना यादव के निर्देशन में बन रही फिल्म में अमायरा का लुक द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू की रूनी मारा से प्रेरित है।
अमायरा द्वारा फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले फिल्म के निर्माता चाहते थे कि वह कुछ कार्यशालाओं में भाग लें ताकि वह सबसे पहले मुंबईया भाषा को भूल सकें और दिल्ली में रह रही मेरठ की लड़की की तरह बात करें। इसके बाद अमायरा ने शारीरिक हावभाव के बाद अपने संवाद बोलने के कौशल पर काम किया। अभिनेता आदिल हुसैन ने उन्हें सही शारीरिक भाषा सिखाई। राजमा चावल के अलावा, अमायरा प्रस्थानम और मेंटल है क्या में भी दिखाई देंगी।

admin
admin
रायबरेली ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest