25.1 C
Raebareli
Friday, February 13, 2026

रंजिशन युवक को मारपीट कर किया घायल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

डलमऊ(रायबरेली)। पुरानी रंजिश के चलते एक एक 36 वर्षीय युवक को मनबढ़ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

जानकारी के अनुसार डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सोभवापुर निवासी राजेन्द्र कुमार पुत्र होरीलाल ने कोतवाली पुलिस को अपनी दास्तां सुनाते हुये बताया कि राजकुमार, सूरज, अखिलेश व शिवचरन ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज कर रहे थे। उनको गाली देने से मना किया तो वह मारने लगे और कहने लगे कि किसी से शिकायत की तो जान से मार दूंगा। कोतवाली प्रभारी मणि शंकर तिवारी ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

अनुज मौर्य/मेराज रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest