27.9 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

यूपी सरकार ने जेवर हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

अब यूपी के जेवर में हवाईअड्डे के निर्माण का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है और सरकार ने भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है. 2023 तक यहां से विमानों का परिचालन शुरू हो जाएगा.

नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में प्रस्तावित हवाईअड्डे के निर्माण का रास्ता साफ करते हुए राज्य सरकार ने इस ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी.

जिला प्रशासन ने 17 अक्टूबर को अपने स्तर पर कार्यवाही पूरी कर सरकार को जेवर के छह गांवों की भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा था. इस हवाई अड्डे के लिए कुल पांच हजार हैक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है.

अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे के पहले चरण में, 1334 हैक्टेयर भूमि की जरूरत है. राज्य सरकार द्वारा छह गांवों के किसानों की 1239 हैक्टेयर जमीन को अधिग्रहीत किया जाएगा और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा. क्षेत्र की बाकी की 94 हैक्टेयर जमीन पहले से ही सरकार के पास है.

नागरिक उड्डयन विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सूर्य पाल गंगवार ने यह अधिसूचना जारी की. एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित हवाई अड्डा के लिए कुल 1239.1416 हैक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है.

यह अधिसूचना हवाई अड्डा विकास के लिए भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पादर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11 (1) के अंतर्गत जारी की गई. प्रस्तावित हवाई अड्डा के निर्माण में करीब 15 हजार करोड़ रुपये से 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और इस पर साल 2022-23 तक विमानों का परिचालन शुरू होने की संभावना है.

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest