36.4 C
Raebareli
Tuesday, March 31, 2026

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर में मंगलवार को हुई युवती की मौत में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।

बताते चले कि मंगलवार को सुमित्रा पुत्री श्रीनाथ रैदास निवासी वार्ड नं 2 ने कुँए में कूदकर अपनी जान दे दी थी।जिसमे पुलिस ने शव को कुँए से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।घटना के बाद युवती के पिता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सद्दाम पुत्र मुनीर राइन निवासी ज़िल्ला बाजार परशदेपुर पर अपनी पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।जिसमे डीह पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले सद्दाम को गिरफ्तार करते हुए धारा 306 और एससीएसटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में परशदेपुर चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह,मुख्य आरक्षी अतर सिंह व आरक्षी अभिषेक सिंह थाना डीह रायबरेली शामिल रहे।

अनुज मौर्य/शम्शी रिजवी रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest