33.7 C
Raebareli
Wednesday, April 1, 2026

युवती के साथ छेड़खानी करना युवक को पड़ा भारी, पहुँचा सलाखों के पीछे

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

खीरों (रायबरेली) । कस्बे के एक विद्यालय के ग्यारहवी की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार कि क्षेत्र के अतरी मजरे दुकन्हा गांव निवासी बुद्धिमान लोधी की पुत्री कस्बे के एक स्कूल में कछा ग्यारहवीं की छात्रा है।वादी पिता के अनुसार रोज की तरह उसकी बेटी सोमवार को घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते मे उसी गांव का रहने वाला आरोपी अनुज पुत्र बच्चन लाल ने छात्रा के साथ छेड़खानी व अस्लील हरकत करने लगा।जिससे छात्रा बेहोश हो गई । जानकारी के अनुसार आरोपी अनुज ने ही अपने दो साथीयो को फ़ोन कर बुलाया की मेरा एक्सीडेंट हो गया।जब दोनों युवक मौके पर पहुचे तो युवती को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों में भर्ती कराया।युवक मिर्जापुर के रहने वाले बताये जाते हैं जब घटना की सूचना परिजनों को मिली तो वह अस्पताल पहुचे।तब तक युवती बेहोश हालत में पड़ी थी।घटना की सूचना खीरों पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस को देख युवकों ने भागने की कोशिश में तब तक पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।उधर युवती की हालत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।घटना के सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

अनुज मौर्य /धर्मेंद्र भारती रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest