30 C
Raebareli
Monday, March 30, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 29 यात्रियों की हुई मौके पर मौत जिसमे एक रायबरेली जिले से भी, वही 22 घायलो में जिले से एक महिला व उसका बच्चा शामिल

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

एक बार फिर से यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर बरपा है। आगरा के पास झरना नाले में डबल डेकर एसी बस गिर गई। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है|वहीं 22 लोग घायल हैं|

अब तक 18 मृतकों की पहचान हो चुकी है| बाकी मृतकों के पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है| हादसे के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है| वहीं पीएमओ ने हादसे पर जिला प्रशासन से जानकारी मांगी है|

यह दर्दनाक हादसा आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ है|बताया जा रहा है| कि ड्राइवर को झपकी लगने के चलते बस बेकाबू चार फुट ऊंची रेलिंग पर चढ़ गई इसके बाद खाई में जा गिरी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है|

अब तक 29 लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए हैं| बस में करीब 40 से 45 लोग सवार थे बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी जब बस यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गई जिसके चलते यह हादसा हो गया|

अवध डिपो की बस लखनऊ से दिल्ली आ रही थी, तभी आगरा में झरना नाले के पास यह घटना हो गई और बस नाले में लुढ़क गई. इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई. पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं|

वही इस दुर्घटना में रायबरेली जिले के विजय बहादुर पुत्र सुरेंद्र बहादुर निवासी बरपुरवा ,घूरवारा कोतवाली डलमऊ की मौके पर ही म्रत्यु हो गई व 21 घायलों में सुनीता 35 वर्ष व उनका एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल है फिलहाल घायलों के उपचार में कोई कमी न आने पाए इसके लिए मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश दे दिए है।

अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest