27.4 C
Raebareli
Thursday, February 12, 2026

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या। घर में मचा कोहराम।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सौसीर खेडा परवर पूरब मे सन्तोष पुत्र रामेश्वर प्रजापति उम्र 28 वर्ष ने फाँसी लगा कर आत्म हत्या कर ली । सूत्रों के मुताबिक घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, उसके बाद युवक अपने कमरे में सोने के लिए चला गया अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार जन जगाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खट खटाया लेकिन कोई अंदर से आवाज न आने के कारण घर वालो को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो परिवार जनों ने कमरे का दरवाजा तोडा तो सामने संतोष फांसी के फंदे से लटकता हुआ दिखाई पड़ा यह देखकर घर में कोहराम मच गया यह सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए परिवारजनों ने पुलिस को दी सूचना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दूसरी घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा इंद्रजीत खेड़ा मऊ में एक युवक ने घरेलू कलह की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली प्राप्त जानकारी के मुताबिक छोटू पुत्र रज्जब उम्र 18 वर्ष ने कल रात घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी उसके बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया थोड़ी देर बाद उसकी बहन किसी काम के लिए कमरे में गई तो देखा सामने छोटू फांसी के फंदे से लटक रहा था उसकी बहन भाई को देख कर जोर जोर से चिल्लाने लगी यह सुनकर परिवार जन भी मौके पर पहुंच गए युवक को फंदे से उतारकर आनन फानन मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया परिवार जनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धीरेन्द्र बहादुर सिंह रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest