34.7 C
Raebareli
Wednesday, March 4, 2026

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन में 85 नव दम्पति जोड़ो का हुआ विवाह सम्पन्न

More articles

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

नसीराबाद (रायबरेली)। छतोह ब्लाक मुख्यालय के पास मैदान में शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमे कुल 85 नव दम्पति जोड़ो का विवाह कराया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई।क्षेत्र के छतोह ब्लाक मुख्यालय के पास आयोजित मुख्यमंत्री विवाह समारोह में कुल 85 नव दम्पति जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ जिसमे ।69 नव दम्पति जोड़ो का हिन्दू रीत रिवाज के साथ गायत्री परिवार के धर्मगुरू बी बी सिंह ने मंत्रोचारण के साथ विवाह कराया सभी ने अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लेकर एक नए जीवन की शुरूआत की ।वही मुस्लिम समुदाय से 16 नव दम्पति जोड़ो का निकाह मौलाना नूरूल हसन ने मुस्लिम रीत रिवाज के साथ निकाह कराया ।सभी नव दम्पति जोड़ो को भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने उपहार देकर आशिर्वाद दिया और एक नए जीवन की शुरूआत के लिए सुखमय जीवन व्यतीत के लिए दुआ की।मुख्यमंत्री विवाह समारोह में डीह छतोह सलोन ऊँचाहार शिवगढ़ रोहनिया डलमऊ जगतपुर ब्लाक सहित नगर पंचायत नसीराबाद से नव दम्पत्ति जोड़े अपने सगे सम्बन्धियो के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुचे तो प्रशासन ने घरातियों की तरह सभी की अगुवानी की ।और सभी नव दम्पत्तियों जोड़ो का उन्ही के धर्म के रीत रिवाज के साथ विवाह कराया गया।इस मौके पर सलोन एस डी एम् आशीष सिंह सलोन सी ओ राघवेन्द्र चतुर्वेदी जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचन्द्र दुबे ई ओ संजय कुमार शुक्ला ई ओ संदीप कुमार भाजपा मण्डल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह बी डी ओ विजयंत सिंह आदित्य नारायण पाण्डेय नगर पंचायत मसिरबद अध्यक्ष प्रतिनिधि मो हारुन प्रधान आलम नेवाज प्रधान ब्रजपाल पासवान प्रधान करूणा शंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अनुज मौर्य/मुस्तकीम अहमद रिपोर्ट

Raebareli bureau
Raebareli bureau
रायबरेली ब्यूरो | Raebareli Bureau | Raebareli Beuro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest